बारां । रजक समाज कर्मचारी समिति बारां जिला बारां की बैठक श्रीराम जानकी मंदिर हॉस्पिटल रोड पर गिरधारी लाल मौर्य अध्यक्ष रजक समाज कर्मचारी समिति बारां की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने पर विचार विमर्श कर, उन्हे सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही समाज के प्रतिभावान एवं होनहार और जरूरतमंद बच्चों को भविष्य में समाज के द्वारा आर्थिक सहायता एवं छात्रवृत्ति देने के लिए शिक्षा कोष स्थापना का निर्णय लिया गया। शिक्षा कोष संचालन के लिए 25 सदस्यों की समिति गठित की जाएगी, जो पूरे जिले के समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व करेगी। इसमें बैंक से लेने देन का अधिकार तीन व्यक्तियों को होगा और किन्हीं दो व्यक्तियों के हस्ताक्षर से लेने देन हो सकेगा।
मीटिंग में गिरधारी लाल मौर्य, अध्यक्ष रजक समाज कर्मचारी समिती बारां, कन्हैयालाल देदवाल रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी, रमेश पंकज प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान धोबी महासभा संस्थान, चन्द्र मोहन वर्मा रिटायर्ड प्रिंसिपल, हरिलाल पंकज कोषाध्यक्ष रजक समाज कर्मचारी समिती, तुलसी राम रिटायर्ड हेड कांस्टेबल, रामगोपाल पंकज रिटायर्ड बैंक मैनेजर, हेमराज पंकज खैराली पूर्व अध्यक्ष रजक समाज नगर पंचायत बारां, बद्री प्रसाद वर्मा रिटायर्ड सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, दिनेश पंकज शारीरिक शिक्षक, ललित कुमार वर्मा पी.ए, एसपी बारां, संजय वर्मा बैंक मैनेजर, देवेंद्र वर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी जिला कलेक्ट्रेट बारां आदि उपस्थित रहे। शिक्षा कोष के बारे में अधिक विचार विमर्श करने हेतु आगामी बैठक 15 जून, रविवार को श्रीराम जानकी मंदिर हॉस्पिटल रोड में सायं 4 बजे होगी, जिसमें जिले के सभी संगठन भाग लेंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




