[aioseo_breadcrumbs]

मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र का समापन

बारां । बृजेश गोयल स्मृति सेवा संस्थान बारा द्वारा संचालित मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र का समापन समारोह वीरांगना झलकारी बस्ती शाहाबाद रोड पर हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कमला तनेजा, जिला मंत्री, पतंजलि योग संस्थान विशिष्ट अतिथि कुसुम लता जैन जिला प्रभारी पतंजलि रही। अथिति द्वारा प्रारंभ में भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथि स्वागत सत्कार के बाद बालिकाओं की मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न हुई। बालिकाओं द्वारा सुंदर-सुंदर मेहंदी लगाई गई प्रथम द्वितीय आने वाली हैं। ग्रुप की बालिकाओं को पारितोषिक वितरण किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव हरिमोहन गोयल ने संस्थान का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा की संस्थान पिछले तीन वर्षों से बारां नगर में कई प्रकार के सेवा कार्य संपन्न करता है। पर्यावरण के क्षेत्र में तीन विद्यालयों में वाटिका लगाकर लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया और उन्हें लगातार सार सम्मान की जा रही है। संस्कृति ज्ञान परीक्षा करवाई गई। बालकों में हिंदू धर्म के प्रति आस्था जागृत करने के उद्देश्य से परीक्षा का आयोजन किया। सिलाई केंद्र चलाया गया। जहां पर 25 बालिकाओं ने सिलाई सीख कर अपना रोजगार प्रारंभ किया। राजकीय स्कूलों में जरूरतमंद बालकों को बैग वितरण, जर्सी वितरण और पाठ्य सामग्री वितरण आदि कई प्रकार के कार्य किए जाते है। इक्कीस विधवा महिलाओं व जरूरत मंद परिवारों में प्रतिमाह राशन उपलब्ध कराया जाता है। जिसमें आटा, दाल, चावल, शक्कर और चाय पत्ती आदि सामान होते हैं। कृष्ण रूप सजाओ प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। परिंडे अभियान के तहत शाहिद राजमहल में उद्यान में परिंदे बांधे गए।

इस वर्ष जनवरी में आई कैंप लगाया गया। जिसमें 70 मरीजों का ऑपरेशन किया व 140 मरीजों की जांच की गई। 1 मार्च से वीरांगना बस्ती में मेहंदी केंद्र का प्रशिक्षण प्रतिदिन 3 माह के लिए चलाया गया। जो समापन पर आज किया जा रहा है। मेहंदी केंद्र गणगौर के उपलक्ष में मेहंदी केंद्र दिनभर के लिए शिव मंदिरसंस्कृत विद्यालय कोटा रोड पर लगाया गया। जब तेरह बालिकाओं द्वारा 32 महिलाओं को मेहंदी लगाकर स्वावलंबन का पहला कार्य किया गया। पुराने वस्त्र वितरण को चप्पल आदि का वितरण कुंज विहार कॉलोनी में किया गया। मेहंदी केंद्र की बालिकाओं का वन भ्रमण कार्यक्रम ब्राह्मणी माताजी मंदिर पर किया गया। जनवरी में ही प्रतिभा सम्मान समारोह मनीषा बाल पब्लिक स्कूल में किया गया। 70 प्रतिशत जो ऊपर लाने वाली बालिकाओं का सम्मान किया गया। विद्यालय में कोई भी आवश्यकता हो तो संस्थान द्वारा कार्य किया जाता है। संस्कृत विद्यालय कोटा रोड़ पर दो कमरों में संस्थान द्वारा कलर करवाया गया। दिवाली पर बरडिया बालाजी स्थित बस्ती में बालकों को भोजन करवाया व पटाखे चलाकर दिवाली मनाई गई। प्रतिवर्ष गाड़ियां लोहार कॉलोनी में भी दिवाली मनाई जाती है।

संस्थान द्वारा साथ स्थानों पर महिलाओं द्वारा कपड़े की थैली सिलवाकर बाजार में न्यूनतम रेट पर उपलब्ध कराए जाते हैं। यह थैले बारां, अटरू, छीपाबड़ौद, सालपुरा, झालावाड़ आदि स्थानों पर भी भेजे जाते हैं। इससे पर्यावरण व स्वावलंबन दोनों कार्य संपन्न होते हैं। इससे गरीब महिलाओं को रोजगार मिलता हैं। प्लास्टिक थैली हटाओ अभियान में भी सहयोग मिलता है। जिला सचिव ने कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत भी संस्थान कार्य करता है। यह मेहंदी केंद्र उसी कड़ी में है छोटे-छोटे रोजगार के माध्यम से बड़े-बड़े कार्य करना कपड़े के थैले सिलवाना आदि स्वावलंबी भारत अभियान का हिस्सा है। जो महिलाएं कपड़े के थैले की सिलाई करती हैं। उनका भी सम्मान संस्था द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर किया गया।

चंदाबाई, खुशी कुशवाहा, मनीष शाक्यवाल, पूजा पांचाल संस्थान द्वारा मनीषा शाक्यवाल को कपड़े के थेले बनाने व अन्य रोजगार हेतु सिलाई मशीन दिलवाई गई। जिनका मासिक किस्तों में भुगतान करेगी। मुख्य अतिथि कमला तनेजा ने संस्थान के कार्य को बहुत सुंदर कार्य बताया जो इतनी दूर जाकर लोगों के घर बैठे जाकर के कार्य कर रहा हैं। उन्होंने बालकों को योग के बारे में बताया। आधुनिक युग में जीवन शैली बिगड़ रही हैं। हम योग के माध्यम से इसको ठीक कर सकते हैं। प्रातःकाल जल्दी उठना, प्राणायाम करना, प्रतिदिन पब्लिक पार्क में योग शिविर लगाया जाता हैं। वहां पधारे इस प्रकार की कई उपयोगी बातें बताई गई। समिति कुसुम जैन ने भी पतंजलि क्या-क्या कार्य करती हैं। इसके बारे में विस्तार से बताया। बाद में संस्थान के अध्यक्ष श्रीमति रेनू गोयल द्वारा मुख्य अतिथि वह सभी आनेवाले अथिति का धन्यवाद किया गया। वीरांगना झलकारी नगर के माता जी मंदिर समिति का भी धन्यवाद दिया गया।

जिन्होंने हमें यह स्थान उपलब्ध कराया इस अवसर पर संस्थान के सदस्य हेमलता शर्मा, मधु अदलक्खा, मंजू गोयल, गिरिराज चौरसिया, दिनेश कलरा, संजय शुक्ला, प्रदीप कुमार, महेंद्र शाक्यवाल, प्रकल्प शिक्षिका रिंकी शाक्यवाल बस्ती के धन्नीबाई और भी महिलाएं बस्ती के बालक बालिका उपस्थिति रही अंत में सभी को अल्पाहार करवा कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में फर्स्ट नंबर दिया राठी द्वितीय, राधिका शाक्यवाल केवल व तृतीय पर रही पूजा शाक्यवाल को इनाम दिया गया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket