आदिवासी मीणा समाज की बैठक हुई
बारां । आदीवासी मीणा समाज की विशेष बैठक बारां डोल तालाब मीणा मन्दिर पर सम्पन्न हुई। बारां आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा महुआ ने जानकारी देते हुऐ बताया कि बैठक में मीणा समाज के जनप्रतिनिधियों के साथ सरकार द्वारा प्रताड़ित कर उन्हें जबरदस्त पुराने मामलों में उलझाया जा रहा जेल में डाला जा रहा उनके साथ कुठाराघात राजनीति की जा रही है। नरेश मीणा छ माह से जेल में बंद है। सरकार द्वारा नरेश मीणा को कोई राहत प्रदान नहीं की है। दूसरी तरफ वर्तमान अंता विधान सभा विधायक कंवरलाल मीणा को भी बीस साल पुराने मामलों के लिए जेल भेज दिया है।
राष्ट्रीय मीणा महासभा के मुख्य सचिव इंजीनियर हुकुमचंद मीणा ने बताया कि राजस्थान सरकार का मीणा समाज के प्रति ऐसे ही चलता रहा तो मीणा समाज चुप नहीं बैठेगा। ईंट से ईंट बजा देगा। मीणा समाज के नेताओं के साथ हो रहे षड्यंत्र पर भी विस्तार से चर्चा की उनके न्याय के लिए बड़ी संख्या में उग्र आंदोलन पर भी विशेष चर्चा हुई। साथ ही अनावश्य खर्च पर रोक व शिक्षा को बढ़ावा देने पर चर्चा की मीणा महासभा के जिलाध्यक्ष घांसीलाल मीणा ने बताया कि अनावश्यक खर्चा, कुरुतियों पर रोक लगाने संबंधित चर्चा हुई तथा समाज के कर्मचारियों के साथ द्देवस्था व राजनितीक प्रताड़ना समाज के विधायक कंवरलाल, युवा नेता नरेश की रिहाई आदी बिन्दुआें पर अहम चर्चा हुई। कार्यकारिणी विस्तार जिला में बनी तहसिल समितियों का विस्तार व जिम्मेदार समिति सदस्यां को समिति आईडी कार्ड नियुक्ति पत्र दिए गए।
इस मौके पर जिला कार्यकारणी तहसील समितियां कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष गिरिराज मीणा बामली, महामंत्री रामपाल बावड़ीखेड़ा, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज मीणा, छीतर लाल छबड़ा, संयोजक माणकचंद मैरमा, महिला मंत्री चेतना मीना, संगठन मंत्री राकेश बामनहेड़ा, बैजनाथ रजपाली, विधि सलाहकार रघुवीर मीणा, सत्यनारायण, प्रवक्ता रमेश मीणा भरभटखेडी, मीडिया प्रभारी महावीर मूंडली, इंद्रजीत पचेल, जसवंत चूरेलिया, जितेंद्र रामपुरिया, प्रचार मंत्री लोकेश, संयुक्त सचिव श्याम मनोहर मीणा, लोकेंद्र खुरी, जिला उपाध्यक्ष राम नरेश मीणा छबडा, महावीर मीणा सकरावदा, दानमल मीणा अटरु, राधेश्याम केलवाडा, ब्लॉक अध्यक्ष शाहाबाद राधेश्याम, केलवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष राम लखन झाड़वा, शहीद भगत सिंह डिफेंस एकेडमी संचालक राजेश मीणा, सुखबीर सुंदलक रामदेव मीणा, अंता ब्लॉक अध्यक्ष, सूरज नारेडा, सुखपाल आमली, राजेश मीणा, एसबीएस डिफेंस एकेडमी चेतन कुमार मीणा, धर्मराज मंडला चौहान सिंह विजय मीणा, पंकेश मीणा, सुखबीर सुंदलक, देवकरण बावला, भारत राज खरकड़ा, रामप्रसाद भटवाड़ा, बबलू मीणा, अंता रामहेत डूमरखेड़ी, सुरेश ब्रजनगर, इंद्रापती मीणा, शुभम मीणा, जितेंद्र मीणा, प्रदीप झाड़वा, बारां ब्लॉक अध्यक्ष मुकुट मीणा रारोती, उपाध्यक्ष दिनेश बीरबल सहित सैकड़ों आदिवासी मीणा के सदस्य व मीणा समाज के पदाधिकारी लोग मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




