[aioseo_breadcrumbs]

बैठक में प्रजापति छात्र संघ की जिला व नगर कार्यकारिणी घोषित

बारां । अखिल भारतीय प्रजापति छात्र संघ बारां की जिला बैठक 1 जून रविवार को मनिहारा महादेव मंदिर, कोटा रोड में रखी गई। बैठक में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष प्रजापति व नगर अध्यक्ष प्रवीण प्रजापति ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता द्वारकालाल प्रजापति कुंभकार महासंघ के माटी कला लघु उद्योग विभाग के जिलाध्यक्ष ने की।

मुख्य अतिथि समाजसेवी दुर्गाप्रसाद प्रजापति, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ नई दिल्ली मुंबई व संस्थापक प्रजापति छात्रसंघ थे। विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश प्रजापति, अध्यक्ष, चौरासी पंचायत बारां रामस्वरूप सलवाडिया पूर्व अध्यक्ष, प्रजापति विकास समिति बारां सलवाडीया, दिनेश बहनिया युवा मुख्य महासचिव अखिल भारतीय कुंभकार महासंघ बारां, दीपेश प्रजापति, महामंत्री प्रजापतिकर्मचारी संघ बारां, मुख्य वक्ता, योगेश प्रजापति, संचालक शहीद रामचन्द विद्यार्थी फाउंडेशन की उपस्थिति में प्रजापति छात्र संघ की जिला कार्यकारिणी और नगर कार्यकारिणी की सर्व सहमति से घोषणा की गई।

जिसमें जिलाध्यक्ष मनीष प्रजापति, जिला संयोजक भगवान प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष दिव्यानंद प्रजापति मिर्जापुर, टीकम चंद प्रजापति गोविंदपुरा, मनीष प्रजापति कलमंडा, सतीश प्रजापति तेल फैक्ट्री, कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रजापति, संगठन मंत्री हेमंत प्रजापति, राकेश प्रजापति, नगर अध्यक्ष प्रवीण प्रजापति, नगर संयोजक शुभम प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष शिवम प्रजापति, सुनील प्रजापति, नगर कोषाध्यक्ष विष्णु प्रजापति, पुष्पेन्द्र प्रजापति, नगर संगठन मंत्री कमल प्रजापति, प्रिंस प्रजापति, योगेश प्रजापति को सर्वसम्मति से बनाया गया। साथ ही आने वाले समय में हर वर्ष की भांति कक्षा 10वी, 12वी व विभिन्न कॉलेजों में 80 प्रतिशत अंक व खेल, मनोरजन, सरकारी नौकरी लगने वाले में समाज का नाम रोशन करने वाले समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोहों किया जाने पर चर्चा की गई।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

यूजीसी प्रस्तावित व्यवस्था वापस लेने की मांग, सड़कों पर गूंजे विरोध के नारे

स्वर्ण समाज एकता मंच के आह्वान पर निकली वाहन रैली, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन बारां। यूजीसी से

Live Cricket