बारा । पेंशनर समाज की बैठक मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश पारीक विशिष्ठ अतिथि प्रहलाद कुमार मीणा राजेन्द्र सिंह हाड़ा इकबाल हुसैन के आतिथ्य में हुई। पेशनर्स ने कहा कि आयुर्वेदिक दवा विक्रेता तकनीकी आधार पर निशुल्क दवा नहीं उपलब्ध कराने में आनाकानी कर रहे है। सीएचसी व पीएससी पर नियुक्त चिकित्सक यदि विशेषज्ञ नहीं हैं, तो गंभीर रोगी को देय दवा हेतु परामर्श चर्ची नहीं बना रहे हैं। जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि पेशनर्स की समस्याएं सक्षम स्तर पर समाधान हेतु प्रस्तुत करदी गई है। निराकरण हेतु प्रदेश प्रयास रत है।

पेंशनर्स को आपकर रिटर्न भरना चाहिये तथा रिटर्न हेतु पेंशन कार्यालय पर शीघ्र सुविधा उपलब्ध होगी। प्रहलाद कुमार मीणा रामदयाल सुमन पुरुषोत्तम शर्मा, राजेन्द्र सिंह टाडा, इकबाल हुसैन एवं सत्य प्रकाश पारीक ने अपनी बात कही। सत्य प्रकाश अति. कोषाधिकारी ने कहा कि कोषालय से सम्बंधित कोई समस्या झापकी शेष नहीं हैं। जिन पेंशनर्स केस के प्री 2016 के संशोधित स्थिरीकरण होने थे, कर दिये गये हैं। बैठक में बडी संख्या में पेशनर्स की उपस्थिति रही। कार्यकम का संचालन भैरूलाल जैन जिला मंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर माह मई में जन्मे रामचन्द्र वर्मा, इकबाल हुसैन, राम दयाल सुमन, श्याम कुमार गौतम, राधेश्याम सेन, पुरुषोत्तम शर्मा व रमेश शर्मा को जन्मदिन की शुभ कामनाएं प्रदान की गई।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




