बारां । राजस्थान कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यू सिंह भदोरिया के अनुमोदन उपरांत एवं प्रदेश सचिव श्याम गौतम, भैरू सिंह राठौड एवं तेजकरण गालव की सलाह पर जिलाध्यक्ष कमल यादव द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की हैं।जिसमें संरक्षक-हरदयाल नागर, महासचिव-

धर्मपाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- बाबूलाल मीणा, बाबूलाल मेघवाल, सलाहकार-रामलाल बैरवा, चंद्रमोहन वर्मा, अनवर अली, ओमप्रकाश यादव, सत्यनारायण नागर, सूरजमल बैरवा, देवकरण मेघवाल, उपाध्यक्ष-रामप्रसाद बैरवा (मांगरोल), रामनारायण मेघवाल (बारां), रामकरण बाचोलिया (छीपाबडौद), बृजमोहन मीणा (छबडा), अशोक सहरिया (किशनगंज), श्याम पालरिया (अटरू), जमील अहमद (अंता), सुनील दत्त शर्मा (शाहाबाद), सचिव-मदनमोहन गुलवारिया व रामगोपाल मीणा, रामप्रताप बडगोत्या, संयुक्त सचिव-देवकरण सेन व हेमराज बैरवा बनाए गए।
इसी प्रकार कार्यालय सचिव-कन्हैयालाल बडारिया, प्रचार-प्रसार मंत्री हजारीलाल कंवरिया, प्रहलाद मेघवाल, कोषाध्यक्ष-जगदीश यादव, विशेष आमंत्रित सदस्य-गोपीकृष्ण शर्मा, नवलकिशोर यादव, सुरेश चतुर्वेदी, निसार अहमद, जगमोहन नागर, जितेंद्र जयंत, खेमराज मीणा, रूप सिंह चौहान उपरोक्त सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ-साथ ब्लॉक अध्यक्षों में बारां से नंदकिशोर मेघवाल, अंता से रामदयाल राठौर, अटरू से उग्रसेन मीणा, छबडा से देवेंद्र शर्मा, छीपाबडौद से केदारलाल नागर, मांगरोल से भंवरलाल बैरवा, किशनगंज से राधेश्याम चौधरी, शाहाबाद से शिवनारायण वर्मा को ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष कमल यादव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी को इस शैक्षणिक क्षेत्र में शिक्षक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के गठन से पार्टी को हर क्षेत्र में बहुत योगदान मिलेगा तथा पार्टी मजबूत होगी। सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि अपने-अपने क्षेत्र में पूर्ण निष्ठा से एकजुट होकर कार्य करें।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




