बारां । सरकार की और से शुरू किए गये महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र घरेलू हिंसा से प्रताड़ित महिलाओं के लिए न्याय और राहत के द्वार साबित हो रहे है। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अनुदानित महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र वर्तमान में संस्कार सेवा संस्थान द्वारा संचालित केन्द्र महिला थाना बारां में संचालित है। इसका 30 मई को जयपुर से राजकुमारी हाड़ा द्वारा महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, बारां का निरीक्षण किया गया। केन्द्र पर कानूनी सलाहकार सहर बानों एवं सामाजिक कार्यकर्ता सीमा मीणा उपस्थित मिले। आयुक्त ने कार्यों की सहराना की। माह के कुल 52 परिवाद प्राप्त हुए। कुल 376 परिवाद एवं 237 परिवादों में समझाईश हुई
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




