[aioseo_breadcrumbs]

कंप्यूटर अनुदेशकों की वेतन विसंगति दूर करने व केडर की समीक्षा करवाकर संशोधन करवाने की मांग’

’शिक्षक संघ रेसटा ने भेजा सीएम, शिक्षा मंत्री व कैबिनेट मंत्री डॉ. मीणा को भेजा ज्ञापन’
बारां । शिक्षक संघ एलिमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को ज्ञापन भेजकर कंप्यूटर अनुदेशकों की मांगो का जल्द निस्तारण की मांग की है। रेसटा के जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर चरडाना ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष गजराज सिंह एवं प्रदेश महामंत्री नवल सिंह मीणा ने ज्ञापन में अंकित कंप्यूटर अनुदेशकों की समस्याओं का बिंदुवार समाधान करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर विज्ञान विषय का अध्यापन कार्य करवाने के लिए वरिष्ठ एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक नियुक्त हैं। जिनका कार्य कंप्यूटर विज्ञान विषय का अध्यापन करवाने का है, लेकिन इनका वेतन और कैडर अन्य शिक्षकों की भांति नहीं है।

इसलिए कम्प्यूटर अनुदेशक कैडर की पुनः समीक्षा करवाकर संशोधन एवं विस्तार करवाने की मांग की गई। वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक कक्षा ग्यारह एवं बारहवीं को अन्य व्याख्याताओं की ही भांति कंप्यूटर विज्ञान विषय को पढ़ाते है अतः इनका पदनाम व्याख्याता कंप्यूटर विज्ञान उसी अनुरूप वेतन (लेवल 12) दिया जाना न्याय संगत होगा क्योंकि इनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पोस्ट ग्रेजुएशन एम टेक, एमसीए, एमएससी सीएस, आईटी रखी गई हैं। जो कि व्याख्याता पद की शैक्षणिक योग्यता के समान हैं। साथ ही बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भी कक्षा 9 एवं 10 को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विषय पढ़ाते हैं। इनका पदनाम वरिष्ठ अध्यापक कंप्यूटर विज्ञान उसी अनुरूप वेतन लेवल ग्यारह करवाने की कृपा करें।

निदेशक महोदय, शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में गठित 11 सदस्यीय शैक्षिक अर्हता एवं शैक्षिक समकक्षता समिति की 21 मार्च 22 को हुई बैठक के निर्णयानुसार कम्प्यूटर विज्ञान विषय तकनीकी प्रवृत्ति का होने के कारण बीएड की योग्यता को ठीक उसी प्रकार मुक्त रखा गया हैं। जिस प्रकार अन्य विषय जैसे संगीत, चित्रकला, क्राफ्ट का अध्यापन करवाने वाले व्याख्याताओं एवं वरिष्ठ अध्यापकों को रखा गया है। सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में कंप्यूटर विज्ञान विषय को कक्षा 11वीं एवं 12वीं में समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ऐच्छिक विषय के रूप में खुलवाने व कंप्यूटर अनुदेशकों का आगे स्टेट सर्विस पोस्ट्स मे कैडर विस्तार करवाते हुए पदोन्नति के लाभ प्रदान करवाने की मांग की है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket