बारां । जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया की अध्यक्षता में जिला परिषद के जन सुविधा केन्द्र सभागार में आयोजित हुई। बैठक में पेयजल आपूर्तिए मौसमी बीमारियोंए जिले में सड़कों के सुदृढीकरणए विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। जिला प्रमुख भाया ने साधारण सभा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौर में जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। खराब हैण्डपम्पों की त्वरितता से मरम्मत करने के साथ टैंकरों से पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति की जाए साथ ही इन पर प्रभावी मॉनिटरिंग भी रहें।
जिससे आमजन मवेशियों को सहजता से पीने का पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि बैठक में सदस्यों द्वारा उठाई गई पेयजल संबंधी समस्याओं का शीघ्रता से निराकरण कर आमजन को त्वरित राहत पहुंचाई जानी चाहिए। जिला प्रमुख ने कहा कि जिले में सड़कों के पेचवर्क व सुदृढीकरण के कार्य शीघ्रता से पूर्ण किए जाने चाहिए। साथ ही स्वीकृत हेण्डपम्प के कार्यए उच्च जलाशय के कार्य सुचारू पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति भी सुनिश्चित करेंए जिससे आमजन को असुविधा ना हो। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के साथ फोगिंग व एंटी लार्वा गतिविधियों को संचालित किया जाना चाहिए। इससे पूर्व बैठक में बारां प्रधान मोरपाल सुमन ने हीकड़ सहित अन्य गांवों में पेयजल संबंधी समस्या तथा स्वीकृत 12 सड़क मार्गों का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
वहीं अन्य सदस्यों ने भी पेयजल सहित क्षेत्रीय समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाते हुए उनका शीघ्र निराकरण करने का आग्रह किया। खांखरा गांव में श्मशान नहीं होने की समस्या पर बैठक में एडीएम दिवांशु शर्मा ने कहा कि जिन गांवों में श्मशान नहीं हैं। वहां इसके लिए भूमि उपलब्ध होने पर इसका प्रस्ताव जिला प्रशासन को भिजवाया जाएं जिससे शीघ्र ही भूमि का आवंटन किया जा सके। बैठक में छबड़ा के ग्रामीण क्षेत्रोंए बूंदी बिजौराए फूंदाजी की टापरियांए दीलोद सहित अनेक गांवों में पेयजल की समस्या होने की बात रखी गई। वहीं कोयलाए मिर्जापुर आदि गांवों में चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ नियुक्त किए जाने की आवश्यकता जताई। बैठक में पीएचईडी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना के जिले में हुए कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए स्वीकृत हैण्डपम्प के कार्यए पेयजल परियोजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया गया।
जेवीवीएनएल के अधिकारियों को विद्युत के झूलते तारों को व्यवस्थित करनेए समय पर ट्रांसफार्मर बदलनेए किसानों के दिन में विद्युत आपूर्ति करनेए ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू आपूर्ति करने एवं ट्रिपिंग की समस्या का समाधान करने संबंधी निर्देश प्रदान किए गए। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सामुदायिक स्वच्छता परिसरए व्यक्तिगत शौचालयए सड़कों व पुलियाओं के कार्यए आधारभूत विकास के कार्य आदि के संबंध मे भी चर्चा की गई। बैठक में उपजिला प्रमुख छीतरलाल पालरियाए एडीएम दिवांशु शर्माए सीईओ राजवीर सिंह चौधरीए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरीए एसीईओ हरीश मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




