बारां । राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड द्वारा संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविरों में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। जिला स्तर पर मृदुल भवन में प्रातः कालीन सत्र में पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उसके उपरांत एलन एकेडमी में संचालित कौशल विकास शिविर में एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बालक बालिकाओं द्वारा आम जनता को नशा नहीं करने का संदेश प्रदान किया। महात्मा गांधी विद्यालय पुराना अस्पताल में श्याम मेहता अध्यक्ष शिक्षक संघ राष्ट्रीय के मुख्य आथित्य में एवं जिला संगठन आयुक्त प्रदीप चित्तौड़ा की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रदीप चित्तौड़ा ने बताया कि स्काउट गाइड के माध्यम से इस वर्ष सभी ब्लॉक स्तर पर नशा मुक्ति का विशेष अभियान चलाकर आमजन को नशे के दुष्परिणामों को बताने का कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्याम मेहता ने सभी बालक बालिकाओं को स्वयं एवं अपने परिवार आस पड़ोस में नशा नहीं करने एवं नशा छुड़ाने का संकल्प दिलाया। जिला हेडक्वार्टर कमिश्नर भैरूलाल वर्मा ने गीत के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश प्रदान किया। कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त गाइड सुनीता मीणा ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए सभी को लाल मंजन भी नहीं करने का संदेश प्रदान किया। कार्यक्रम में स्काउट मास्टर शकील खान, रोवर लीडर महेश सेन, धीरज नागर, ईश्वरी लाल यादव, गिरिराज नागर, शशिकांत यादव, सुनीता सेन, कमलेश मीणा, लक्ष्य गोयल आदि ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




