बारां । जिला मुख्यालय के शिवाजी नगर के मनोहर घाट स्थित समन्वय मानस मंडल कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों की एक बैठक 1 जून रविवार को सायं 5 बजे मनोहर घाट मंदिर परिसर में होगी। मंडल के अध्यक्ष भरत पोरवाल व मंत्री त्रिलोक गुप्ता ने बताया कि जिन प्रस्तावो पर चर्चा होगी उनमें मंदिर परिसर एवं गौशाला को सीसीटीवी युक्त करना, मंदिर परिसर की बाउन्ड्री को हटाकर पुनः नया निर्माण एव दोनों गेट नये लगाने, मुख्य क्षतिग्रस्त बाउंड्री को पूर्ण व सही करवाना,गौशाला के बाहर पक्षी चुग्गा घर बना गौशाला से निकलने वाली नल को साइड में लेते हुए मुख्य नाले से जोड़ना सहित अन्य आवश्यकता वाले बिंदु के संबंध में भी चर्चा की जाएगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




