[aioseo_breadcrumbs]

विद्या मन्दिर का पांचवीं बोर्ड परीक्षा में रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

ग्रीष्मकालीन अभिरुचि कक्षाओं का समापन, आदर्श जयघोष 2024-25 का किया आयोजन’
नाहरगढ़ । विद्या भारती शिक्षा संस्थान बारां द्वारा संचालित आदर्श विद्या मन्दिर में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 5वी व 8वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले भैया बहिनों को अभिभावकों के साथ अभिरुचि कक्षाओं के समापन समारोह आदर्श जयघोष 2024-25 कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। आदर्श विद्या मन्दिर समिति अध्यक्ष मुकेश गर्ग व प्रधानाचार्य सत्यनारायण पांचाल ने बताया कि इस अवसर पर आदर्श विद्या मन्दिर नाहरगढ़ समिति संरक्षक राधेश्याम जिंदल, विद्या भारती शिक्षा संस्थान बारां के सदस्य रूपनारायण नागर, विद्यालय समिति सचिव देवकिनदंन नागर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला धर्म जागरण प्रमुख मांगी लाल गोस्वामी का विशेष सानिध्य मिला।

आठवीं बोर्ड परीक्षा में बहिन निशा पांचाल व रानी नरवरिया तथा पांचवी बोर्ड परीक्षा में भैया अभिषेक नागर, भावना शाक्यवाल, भूमिका नागर, हर्षिता कुशवाहा, हिमांशी नागर, रोशनदास कुशवाहा, दिव्या कुशवाहा, गौरव नागर, मयंक नागर,ईशान शाक्यवाल ने ए ग्रेड में सफलता प्राप्त कर परिवार सहित विद्यालय को गौरवान्वित किया। सभी विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार ने माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर मुंह मिठा कर सम्मान किया तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सम्मान समारोह में किशनगंज के हरिश सुमन,अंकित मेहरा, अरविंद, नाहरगढ़ के मनोज नागर, आशुतोष गोयल, हेमराज लोधी सीमलोद, लीलाधर गोस्वामी बजरंगगढ़, कपिल राठौर परानिया ने सभी भैया बहिनों को अंगवस्त्र भेंटकर समाज जीवन में सदैव अग्रणी रहने के लिए प्रेरित किया गया। अतिथि व अभिभावकों का आभार परीक्षा प्रभारी इन्द्रराज नागर द्वारा व्यक्त किया गया। पांचवीं बोर्ड में विद्या मंदिर के नामांकित 10 भैया बहिनों में सभी 10 भैया बहिनों को ए ग्रेड मिली जो अपने आप में उत्कृष्ट परिणाम है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket