बारां । योग दिवस की तैयारी को लेकर महिला पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में संचालित वर्षों से नियमित योग कक्षा स्वामी विवेकानंद पार्क में योग प्रशिक्षिका जिला महामंत्री कमला रानी तनेजा की नियमित योग के साथ योग प्रोटोकॉल अभ्यास करवाया जा रहा है। जिसमें जिला प्रभारी कुसुम जैन कार्यकारिणी काफी बहने सहभागिता निभा रही है। हर वर्ष महिला पतंजलि की योग दिवस में बहनों की बड़ी भूमिका रहती है।
कक्षा में हर दिन योग प्रोटोकॉल के तहत शिथिलीकरण चालान क्रियाएं खड़े और बैठकर की जाने वाले आसन ताड़ासन वृक्षासन हस्तपाद आसान, त्रिकोणासन, मंडूकासन, शशकासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन, शलभासन कपालभाति नाड़ी शोधन भ्रामरी ध्यान आदि का अभ्यास करवाया जा रहा है। साथ ही बहनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कक्षा में रोगानुसार भी योग करवाया जाता है। नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है। आज की समय में योग शारीरिक व मानसिक दोनों ही तरह से सर्वश्रेष्ठ जीवन शैली हैं। जिसे सभी को अपनाना चाहिए एक घंटा प्रतिदिन योगाभ्यास करना ही चाहिए।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




