बारां। वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जारी अभियान के तहत जिले के बांझ आमली वनखण्ड में बड़ी कार्रवाई की गई है। उप वन संरक्षक अनिल यादव के नेतृत्व में तथा सहायक वन संरक्षक डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशन में किशनगंज, केलवाड़ा एवं शाहाबाद रेंज की संयुक्त टीम द्वारा करीब 120 बीघा वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। यह क्षेत्र बांझ आमली कंजर्वेशन रिज़र्व का हिस्सा है, जिसे जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। वन विभाग के अनुसार, यह अतिक्रमण मुख्य रूप से भूमाफिया सौभागमल पारेता द्वारा किया गया था, जो लंबे समय से वन भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए था। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बंदोबस्त और प्रशासनिक सतर्कता के बीच अवैध निर्माण एवं खेती को हटाया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




