बारां । लायंस क्लब बारां साउथ द्वारा सत्र 2025-26 हेतु क्लब की साधारण सभा की बैठक लायन कमलेश विजय के निजी प्रतिष्ठान पर क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन पदम पिपलानी को सर्वसहमति से अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। सचिव सुरेश जैन एवं कोषाध्यक्ष के रूप में जयप्रकाश झा को मनोनीत किया गया। उक्त बैठक में सभी सदस्यों द्वारा पीडित मानव की सेवार्थ ज्यादा से ज्यादा सेवा करने पर सहमति बनी। जिसके लिए नए अध्यक्ष द्वारा अपनी तरफ से सहमति प्रदान की। सभा में लायन मनोज कुमार विजय, नरेंद्र कुमार बत्रा, मदनलाल गर्ग, गजेंद्र सिंह, राधेश्याम गर्ग, कमल सिंह, मनोज कुमार गोयल, कमलेश कुमार विजय, प्रमोद कुमार चौरसिया, नए अध्यक्ष पदम पिपलानी, भूपेंद्र सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष जयप्रकाश झा, जयेश भाई पतीरा, नीरज कुमार जिंदल एवं सचिव सुरेश जैन की सहभागिता रही।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




