[aioseo_breadcrumbs]

जैसलमैर से लौटे अग्निवीरों का किया स्वागत-अभिनंदन

बारां । बाबजी नगर वार्ड नंबर 5 शिव कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार रात को वार्ड पार्षद हरिराम ऐरवाल के नेतृत्व में अग्निवीर प्रकाश सिंह लोधा व शाहनवाज शेख का फूल माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर कर एवं आतिशबाजी कर स्वागत अभिनंदन किया। पार्षद हरिराम ऐरवाल ने बताया कि भारत पाक तनाव होने पर आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु नगर परिषद बारां से प्रकाश सिंह लोधा व शाहनवाज़ शेख़ लगभग 20 दिन पहले जैसलमेर बोर्डर पर गए थे। 20 दिन बाद अग्निशमन केंद्र बारां लोटे थे।

वार्ड के लोगों ने अग्निवीरों के साथ सहायक अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख, फ़ायरमेन शहनवाज़ अख्तर, हंसराज गालव, सत्यनारायण मीना, अंकुर कुशवाह, जयेश कुशवाह, प्रियांसु पांचाल, सोनू पांचाल, धनराज सुमन, जितेंद्र सिंह, शकील अहमद आदि का स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में मुकुट सिंह बना, सुरेंद्र सुमन, नरेंद्र अहीर, विरेंद्र अहीर, गोलू गुर्जर, तुषर ऐरवाल, दूदाराम गुर्जर, नारायणलाल वर्मा, गुडडू बना, महेंद्र कुमार, राहुल ऐरवाल समेत समस्त वार्ड के लोग शामिल रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket