बारां । नगर परिषद सभापति ज्योति पारस द्वारा नगर परिषद कार्यालय के पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक लेकर आमजन से जुडे एवं रूके पड़े कार्यो की जानकारी प्राप्त की। पारस ने बारां शहर की साफ-सफाई, सार्वजनिक प्रकाष व्यवस्था तथा बरसात के मौसम में बाढ से बचाव के लिए नालों की साफ-सफाई आदि कार्यो की जानकारी प्राप्त की एवं आवष्यक दिषा-निर्देश भी प्रदान किए गए। सभापति ज्योति पारस ने कहा कि षडयंत्रकारियों ने झूंठे मुकदमे दर्ज करवाकर उन्हें परेशान करने की नाकाम कोशिशें की गई। लेकिन कहावत है कि सत्य परेषान हो सकता है, पराजित नहीं। आज सत्य की जीत हुई एवं न्यायालय द्वारा उनके पक्ष में आदेष जारी किए है। उन्हांने कहा कि नगर परिषद बारां का कांग्रेस बोर्ड जब आमजन से जुड़े कार्यो के लिए नए आयाम स्थापित कर रहा था तब षडयंत्रकारियों ने कूटरचित, फर्जी एवं झूंठे मुकदमें उन पर लगाए।
भाजपा नेताओं का मुख्य उद्वेश्य बारां शहर के विकास में बाधा डालना था। इन भाजपा नेताओं के कारण बारां शहर के विकास कार्य बाधित हुए जिसके लिए यहां की जनता उन्हें कभी माफ नही करेगी। ज्योति पारस ने मिडिया के माध्यम से बारां शहर की जनता से आव्हान किया कि वह नगर परिषद का बोर्ड बारां शहर के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होनें कहा कि कुछ लोग नगर परिषद को उनकी व्यक्तिगत सम्पत्ति समझने लगे थे परिषद पर अपने कुकर्मो का साम्राज्य स्थापित करना चाहते थे। उन्होनें कहा कि वह नगर परिषद को किसी व्यक्ति विशेष के हाथों की कठपुतली नही बनने देगी तथा नियमानुसार कार्य करवाए जाएंगे।
ज्योति पारस ने कहा कि हम संवैधानिक व्यवस्था में विश्वास करते हैं। इसी के अंतर्गत उन्हें माननीय न्यायालय से इंसाफ मिला है। पारस ने कहा कि हमारे कांग्रेस नेताओं पर जो फर्जी एवं झूंठे कूटरचित मुकदमें षडयंत्रकारियों द्वारा लगाए गए हैं। इसमें भी एक दिन जीत सत्य की होगी। ज्योति पारस ने कहा कि भाजपा नेता षडयंत्र रचकर फर्जी मुकदमें दर्ज करवाने के स्थान पर बारां के विकास को लेकर कार्य करते तो अच्छा होता।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




