बारां । भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने शहर अध्यक्ष ओपी पारेता की अगुवाई मे महाराणा प्रताप को माल्यार्पण कर श्रद्धा भाव से याद किया। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि उदयपुर मेवाड के राजा वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप का नाम इतिहास मे वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम द्रढ प्रण के लिए अमर हैं। उनकी 485वीं जन्म जयन्ती पर भाजपाईयो ने प्रताप चौक पर स्थित सुबह 10 बजे उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर काठ्या बाबा आश्रम के संत आचार्य परमानंद, बारां विधायक राधेश्याम बैरवा, किशनगंज विधायक ललित मीणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामस्वरूप यादव जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गालव, भाजपा नेता मुकेश केरवालिया, सत्येंद्र सिंह केदाहेड़ी, देहात अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी, नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल, महेश अदलखा, योगेश गोड़, विद्यारतन जयंत रविंद्र नागर, पार्षद विजय पिपलानी, धर्मेंद्र भार्गव, सत्येंद्र गौतम, भरत सुमन, रविंद्र गुणी, हनीफ नागर, सत्यनारायण नागर, विजेंद्र नागर, मोनू खींची सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




