बारां । रक्तकोष फाउंडेशन व समर्पण ब्लड डोनर की पहल पर नवोन्मेष सेवा समिति के तत्वावधान जवाहर नवोदय विद्यालय अटरू के पूर्व छात्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जामुनिया में कार्यरत अध्यापक डॉ. नवीन गहलोत ने अपने पेतालीसवें जन्मदिन पर पुत्री विधि गहलोत को प्रेरित करते हुए एबी पोजिटिव रक्तदान किया है। फाउंडेशन राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल मर्मिट ने बताया कि डॉ. गहलोत अब तक चार बार रक्तदान कर चुके है। रक्तदान प्रक्रिया दौरान नवोन्मेष सेवा समिति के पदाधिकारी राजबंसत सिंह सिसोदिया, धर्मेंद्र कटारिया, दिव्या नागर, हेंमत सिंह आदि मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




