बारां । माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में शहर के मेलखेड़ी रोड स्थित मॉडर्न अल्बर्ट आइंस्टीन सीनियर स्कूल में 10वीं के सभी छात्र उत्तीर्ण हुए। स्कूल के निदेशक प्रमोद शर्मा ने बताया कि वर्षा मीणा, निशा मीणा, कपिल गौचर आदि ने बोर्ड परीक्षा सभी विषयों मे अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया। शाला की प्रधानाध्यापिका मिथलेश शर्मा ने बताया कि यह विधार्थियो एवं अध्यापकों की परिश्रम का परिक्षा परिणाम रहा है।
स्कूल के प्रबंधक शशांक शर्मा ने कहा कि इन छात्र छात्राओ ने नियमित विद्यालय आकर सफलता प्राप्त की है। उत्तीर्ण छात्रों की सफलता में विद्यालय के अध्यापक रोहित सुमन, महावीर सुमन, सोम शर्मा, सर्वेश मेहता, राकेश वर्मा, सत्य नारायण नागर, मुक्किम जी की विशेष भूमिका रही। परिणाम में दीक्षा मीणा ने 89 प्रतिशत, कपिल गौचर ने 83 प्रतिशत, निशा मीणा 80 प्रतिशत आदि सभी छात्र छात्राएं अच्छे अंकों से पास हुए। छात्र कपिल गोचर ने विज्ञान विषय में 95 अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर सभी बच्चों को बधाई शुभकामनाएं दी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




