बारां । प्रदेष कांग्रेस कमेटी की महिला प्रदेष अध्यक्ष द्वारा प्रियंका नन्दवाना को राजस्थान महिला प्रदेष कांग्रेस की उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नन्दवाना को शुभकामनाएं ज्ञापित की है। कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत पलायथा, पूर्व बारां जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेष कार्यकारी महिला अध्यक्ष जैसे पदों के दायित्वों का सफलतम रूप से निर्वहन करने के फलस्वरूप राजस्थान महिला प्रदेष कांग्रेस की प्रदेष अध्यक्ष सारिका सिंह द्वारा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा के अनुमोदन से राजस्थान प्रदेष महिला कांग्रेस में प्रदेष उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रियंका नन्दवाना को सौंपी है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, पीसीसी सचिव हंसराज मीणा उदपुरिया, पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, करणसिंह राठौड, निर्मला सहरिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेष वर्मा, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांषु धाकड, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष यश जैन भाया, ब्लॉक अध्यक्ष मांगरोल रामस्वरूप बैरवा, अन्ता ओमप्रकाष सुमन मिर्जापुर, बारां सिद्वार्थ नागर, अटरू भारतेन्द्र सिंह सिसोदिया, छीपाबडौद मूलचन्द शर्मा, किषनगंज अजीज नाजा, शाहबाद धर्मेन्द्र यादव, नगर अध्यक्ष बारां प्रशन्त भारद्वाज, अन्ता ललित गालव, मांगरोल डॉ. इजहार खान, छबडा हरिष माहेष्वरी, महासचिव महिला कांग्रेस सरोज नागर, मंजू शर्मा, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष नाहिदा बेगम, संध्या जाडेजा समेत कांग्रेसजनों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नन्दवाना को शुभकामनाएं ज्ञापित की है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




