बारां । अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ी जाति कर्मचारी महासंघ की बैठक विवेकानंद पार्क में हुई। जिसमें डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह के आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. रामस्वरूप मीणा ने बताया कि बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। इसमें उपाध्यक्ष जितेंद्र नागर, कोषाध्यक्ष चेतन प्रकाश मीणा, सभाध्यक्ष भूपेन्द्र माथोड़िया, मुख्य सलाहकार डॉ. सतीश लहरी, मीडिया प्रभारी गंगाराम माली, विशेष आमंत्रित सदस्य चंद्रभान मीणा, मीणा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष परमानंद मीणा, कमलेश यादव, ब्रजगोविंद टेलर आदि सदस्य मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




