बारां । सेवा भारती बारां द्वारा संचालित गोदियापुरा, रामदेव बस्ती, गांधीबस्ती, सेवा बस्ती में बाल संस्कार केन्द्रो पर संस्कृति ज्ञान परीक्षा सम्पन्न हुई महाराणा प्रताप जयन्ती मनाई व महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला कर सभी को शुभकामनाएं दी। बाल संस्कार केन्द्र पर परीक्षार्थीयो ने भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास व भारत में जन्म लेने वाले महापुरुषों, भगवान राम के आदर्श जीवन परिचय, हमारे महान ऋषी मुनि, शबरी माता, गोमाता, से संबंधित प्रशन पत्र विधार्थियो ने हल किया। जिला कन्हैया लाल किराड़ ने बताया की सेवा भारती समाज के कमजोर से कमजोर वर्ग को सामर्थ्य,स्वाभिमान व सम्मान के साथ खड़ा हो।
ऐसी कामना से सेवा बस्तियों मे शिक्षा संस्कार, स्वास्थ्य, स्वावलम्बन व सामाजिक कल्याण के लिए कार्य करती है। संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से भारतीय संस्कृति, भारत की गौरवशाली परम्परा व गौरवमये इतिहास का ज्ञान बढ़ेगा। परिक्षार्थियो ने उत्साह पूर्वक परीक्षा दी। परीक्षा जिला प्रकल्प प्रमुख महावीर प्रकल्प शिक्षिका कविता बैरवा ने ली
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




