[aioseo_breadcrumbs]

भीषण गर्मी से बचाव के लिए गर्ल्स होस्टल में किए कूलर भेंट

बारां । राजकीय कन्या महाविद्यालय बारां में स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सावित्री बाई फूले बालिका हास्टल में भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए स्व. ओमप्रकाश व्यास मानव सेवार्थ समिति द्वारा कन्या महाविद्यालय सँघर्ष समय के एक्स यूनियन के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सतीश अरोड़ा के सहयोग से पदम् पिपलानी के मुख्य आतिथ्य में 3 कूलर भेंट किए। पंजाबी समाज के अध्यक्ष योगेश कुमरा ने बताया कि राजकीय कन्या महाविद्यालय खुलने से शहर ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को पढ़ने का सुअवसर मिला हैं। यह राजस्थान सरकार के महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कार्य हैं।

समाजसेवी सतीश अरोड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाएं इस हॉस्टल में रहकर सरकारी सेवा में शीर्ष पदों पर आसीन हो इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस मौके पर हितेश बत्रा,समिति के अध्यक्ष अंशुल व्यास द्वारा बच्चो को सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर भारतीय इतिहास संकलन समिति के अध्यक्ष सुरेश मेघवाल,रितेश पंजाबी, कमल अरोरासंरक्षक पदम पिपलानी, महेंद्र पिपलानी, योगेश कुमरा राजेंद्र डंग, महेश टक्कर, हितेश बत्रा, कमल अरोड़ा रितेश पंजाबी सोनू पिपलानी, सोनिया अदलक्खा, अंजना अरोड़ा, रीटा अदलक्खा आदि मौजूद थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket