बारां । संस्कृत भारती की बारां विभाग का संस्कृत सीखने हेतु पंचदिनात्मक आवासीयभाषाबोधन वर्ग का आयोजन 6 जून मध्याह्न से 11 जून प्रातः पर्यंत श्रीरघुनाथ रिजॉर्ट, माथना रोड बारां में आयोजित होगा। संस्कृतभारती के शास्त्रीबृजेशगौतम ने बताया कि इस संबंध में जिला कार्यकारिणी की बैठक राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय कोटा रोड़ बारां में रखी गई। जिसमें विभाग संयोजक पीयूष गुप्ता, ने वर्ग आयोजन के संबंध में चर्चा की जिला अध्यक्ष मुकेश सोनी व उपाध्यक्ष ताराशंकर पंचोली ने विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को बताते हुए वर्ग से संबंधित सभी व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की वर्गार्थियों की पर्याप्त संख्या हेतु योजना बनाई।
संस्कृत भारती बारां के पूर्व जिलासंयोजक रामावतार चौरसिया ने बताया कि इस आवासीय शिविर में कक्षा 8 उत्तीर्ण से ऊपर के कोई भी विद्यार्थी, शिक्षक, सामाजिक व्यक्ति दिन रात यहां रहकर केवल पांच दिनों में संस्कृत को आम बोलचाल की भाषा में दैनिक व्यवहार के रूप में सीख सकते हैं। इसके लिए आवेदन फॉर्म राधे ज्वेलर्स धर्मादा चौराहा बारां तथा वॉट्सएप संख्या 9461612243 पर मेसेज करके प्राप्त किए जा सकते हैं। शिविर आयोजन बैठक में पूरण चौरसिया व ज्योतिषाचार्य सुगन नागर के अनुसार महिलाओं के लिए पृथक आवास व्यवस्था रहेगी तथा प्रतिदिन योग, प्राणायाम, आत्मरक्षा, मंत्रपाठ, गीत आदि के साथ रूचिपूर्ण शैली से संस्कृत का अभ्यास करवाया जाएगा। बैठक में सुरेश सुमन, महेंद्र सिंह चौहान , तरुण मित्तल आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




