[aioseo_breadcrumbs]

बैरवा कर्मचारी विकास समिति ने बैरवा कन्या छात्रावास रिद्धिका कॉलोनी

बारां । बैरवा कर्मचारी विकास समिति ने बैरवा कन्या छात्रावास रिद्धिका कॉलोनी में विधायक व भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि बारां अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा थे। विधायक राधेश्याम बैरवा द्वारा अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता ओम प्रकाश वर्मा जिलाध्यक्ष बैरवा कर्मचारी विकास समिति ने की। जिलाध्यक्ष वर्मा द्वारा साफा बंधी व माल्यार्पण करके विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उपजिला कलेक्टर बनवारी लाल बैरवा ने विचार प्रकट करते हुए बताया कि दिन प्रतिदिन बैरवा समाज शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय हो रहा है। जो समाज की सभ्य ,सुशिक्षित विशेषता को उजागर करता हैं।

बैरवा समाज के इस अनुशासित कार्यक्रम में समाज के जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी दी। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रजेश वर्मा ने समाज के छात्रों, युवकों को शिक्षा का सही उपयोग करने के प्रति भी जागरूक किया। डॉ. हरिमोहन बैरवा मंडी सचिव बारां व अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग प्रवीण बैरवा द्वारा छात्रावास मरम्मत कार्यों में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। किशनगंज प्रधान पति महावीर बैरवा द्वारा बैरवा कर्मचारी विकाश समिति द्वारा करवाए गए छात्रावास मरम्मत कार्यों की तारीफ की। कार्यक्रम में सत्यनारायण बैरवा, रीजनल मैनेजर बारां, झालावाड़, कोटा, बैरवा महासभा जिलाध्यक्ष जगदीश बैरवा ने भी विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में विधायक राधेश्याम द्वारा छात्रावास मरम्मत कार्यों में सहयोग राशि प्रदान करने वाले समाज के सभी भामाशाहों का माला व प्रतीक चिन्ह भेंट करके स्वागत किया।

कार्यक्रम में सूरजकरण बड़गोट्या, मदन बड़गोट्या, रामप्रसाद बैरवा, रामस्वरूप बैरवा, हेमराज बैरवा, लालबहादुर बैरवा, सुरेन्द्र बैरवा, देशराज बैरवा, चेतन बैरवा, रघुवीर बैरवा, बनवारी बैरवा,अशोक बैरवा, राजेंद्र बैरवा, रामकरण बैरवा, बुद्धिप्रकाश बैरवा, मुकेश बैरवा, बत्ती लाल बैरवा, मोतीलाल, मुकेश डोहरिया, सुरेंद्र वर्मा,रामकरण बैरवा इेदस, महावीर बैरवा, हेमराज बैरवा, रामस्वरूप बैरवा, भागचंद बैरवा, देवेंद्र बैरवा, महेंद्र बैरवा, चंद्रप्रकाश बैरवा, जगदीश ठेकेदार, ओम क्रेशर, कमल बैरवा आदि लोग थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket