बारां । कक्षा 10 वीं हिंदी माध्यम के परिणाम में संस्था ने जिलेभर में अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा हैं। छात्र जतिन नागर ने 93.27 प्रतिशत बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया शाहिद फरहान 90.23 प्रतिशत, मेहुल पॉटर 88.16 प्रतिशत, राधिका मीना 87.83 प्रतिशत, साक्षी शर्मा 86.50 प्रतिशत व नमन मीना ने 82.00 प्रतिशत बनाकर संस्था व परिवारजनों के नाम रोशन किया कक्षा 12वीं हिंदी माध्यम के विज्ञान व कला वर्ग का परिणाम भी शानदार रहा ।विज्ञान वर्ग के छात्र अविनाश मेहता ने 95.80 प्रतिशतअंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया राजकुमार मेहता ने 93.40 प्रतिशत व मोहित नागर ने 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। संस्था के निदेशक रजनीश मेहता, सत्तू नागर व विजय इन्दोरिया छात्र व अध्यापकों की मेहनत को सराहा व भविष्य में कुछ बड़ा करने का प्रोत्साहन दिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




