रायथल/बारां । राज्य स्तरीय जूडो खिलाडी चंचल धाकड पुत्री प्रेमशंकर ने घोषित 10वीं परीक्षा परीणाम में 96.67 प्रतिशत व गणित तथा संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त करके कीर्तिमान स्थापित किया है। निदेशक कन्हैयालाल मालव ने बताया कि चंचल धाकड पढ़ाई के साथ साथ जूडो भी खेलती है व अण्डर 14 वर्ष डबोक उदयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर चुकी है। चंचल भविष्य में डाक्टर बनना चाहती है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




