बारां । किडजी जेपी लॉरिअल सेकेंडरी स्कूल में 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम के साथ 97 प्रतिशत लाकर कृष्णा शर्मा प्रथम रहे। वहीं 16 विद्यार्थियों में से चार 90, सात 80, शेष विद्यार्थी ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। संचालिका निशा जोशी ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के करिकुलम गतिविधियां संचालित की जाती है। इसके लिए विद्यालय परिवार की पूरी टीम पूर्ण निष्ठा के साथ बच्चों के लिए कार्य करती रहती है। हॉर्स राइडिंग जूडो योग इनडोर आउटडोर गेम्स डिबेट इंग्लिश स्पोकन क्लासेस स्विमिंग पूल, जीडी आदि गतिविधियां लगातार जारी रहती है। उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का निदेशक व स्टाफ द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




