बारां । जिले की अग्रणी शिक्षण संस्था इंपल्स इंस्टिट्यूट ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध करते हुए राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के 31 में से 16 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर संस्था, अभिभावकों पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस वर्ष की टॉपर छात्रा नंदिनी मेहता रहीं, जिन्होंने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों में प्रियांशी चौरसिया 95.17 प्रतिशत, दिया चांडक 94.83 प्रतिशत, नमन गुप्ता 94.33 प्रतिशत, खुशी राठौर 92.83 प्रतिशत ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
इसके अतिरिक्त कुछ छात्र बहुत ही कम अंतर से 90 प्रतिशत अंक लाने से चूक गए, लेकिन उनका प्रदर्शन भी अत्यंत सराहनीय रहा। इन विद्यार्थियों में शामिल हैंः हुसैना 89.17 प्रतिशत, यश कुशवाहा 89.50 प्रतिशत, वर्षा वीरवार 88.17 प्रतिशत, उमंग जैन 87.00 प्रतिशत, नैतिक वीरवार 86.67 प्रतिशत, तेजस खंडेलवाल 84.17 प्रतिशत, प्रिया मीणा 84.00 प्रतिशत, आराध्या शर्मा 84.17 प्रतिशत, नंदिनी सेन 83.17 प्रतिशत, जिज्ञासा सोनी 82.50 प्रतिशत।
इंपल्स इंस्टिट्यूट के निदेशक हितेश खंडेलवाल ने इस अभूतपूर्व सफलता पर छात्रों, अभिभावकों एवं संपूर्ण टीम को बधाई देते हुए कहा झ “यह परिणाम सिर्फ अंक नहीं, बल्कि एक साल की मेहनत, मार्गदर्शन, अनुशासन विश्वास का प्रमाण है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को सिर्फ परीक्षा में सफल बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में श्रेष्ठ बनाना है। “संस्थान ने यह सिद्ध किया है कि यदि सही दिशा, समर्पण समर्थन मिले तो हर छात्र श्रेष्ठ परिणाम दे सकता है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




