बारां। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष खिलाड़ियों को तराशने के लिए ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है, इसी क्रम में इस वर्ष जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा द्वारा 15 दिवसीय फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटा रोड बारां के तत्वाधान में 26 मई से 9 जून तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के चयनित 18 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रशिक्षण प्रभारी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि श्रीराम स्टेडियम में सुबह-शाम दो सत्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें दक्ष प्रशिक्षक सोनू शर्मा दिल्ली व विभागीय प्रशिक्षक कृष्ण कुमार नामदेव व विकास गुप्ता प्रशिक्षण दे रहे हैं,इस प्रशिक्षण में जिला फुटबाल संघ बारां का भी सहयोग मिल रहा है,बुधवार 28 मई को प्रशिक्षण शिविर का उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा मान सिंह राजावत व फुटबाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया ने अवलोकन कर खिलाड़ियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, राजावत ने कहा कि फुटबॉल का मैदान व्यक्तित्व विकास की पाठशाला है इस मैदान से खिलाड़ी अनुशासन, सहयोग, संयम व आत्मनिर्भरता की भावना सिखता है,उन्होंने प्रशिक्षण को गहनता से लेने का आवहान करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण आपको बेहतरीन खिलाड़ी बनने में सहयोग करे।
फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया ने कहा कि जिला फुटबाल संघ का हमेशा यह प्रयास रहा है कि जिले से फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी तैयार हो, जिला फुटबॉल संघ इसमें सफल भी रहा है आज जिला फुटबॉल सिंह के प्रयासों से बारां जिले के खिलाड़ी विद्यालय राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर सफलता के परचम लहरा रहे हैं, वहीं ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता में भी जिले का राज्यस्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है,जिला फुटबाल संघ आगे भी इसी प्रकार के प्रयास करता रहेगा,इस अवसर पर वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी मनोज सांखला , शराफत अली आदि उपस्थित थे,
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




