बारां । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और सशक्तिकरण पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला 28 मई को कोटा रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित होगी। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि कार्याशाला में वरिष्ठ नागरिकों से सम्बन्धित विभिन्न विषयों जैसे- योग एवं ध्यान, मानसिक स्वास्थ्य निवारक देखभाल, पोषण व स्वास्थ्य रूप में वृद्धावस्था, वरिष्ठ नागरिकों के साथ दुर्व्यव्यहार की रोकथाम और प्रक्रिया, सामाजिक जुड़ाव समय प्रबंधन के लिए रणनीतियां एवं वित्तीय योजना तथा डिजिटल साक्षरता आदि विषयों पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान अंतर पीढीगत संवाद सत्र के अन्तर्गत मनोरंजक गतिविधियां एवं खेलों का आयोजन होगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




