बारां । श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नागर, धाकड़ महासभा युवा संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन धाकड़, महासभा युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमन धाकड़ ने महासभा के प्रदेश कार्यकारणी में रोहित नागर को प्रदेश महामंत्री अक्षय लुहारिया को प्रदेश प्रचार मंत्री पर नियुक्त किया है। रोहित नागर वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भी हैं। अक्षय लुहारिया वर्तमान में धाकड़ छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष भी है। रोहित, अक्षय की नियुक्ति के बाद जिले मे धाकड़ समाज के सैकड़ों युवाओं ने खुशी जाहिर की। युवाओं ने सोशल मीडिया व फोन के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




