बारां । निवृत्त पुलिस कल्याण संस्था की मासिक बैठक संस्थान कार्यालय रिजर्व पुलिस लाइन में अध्यक्ष भारत सिंह की अध्यक्षता में की गई। महासचिव कानसिंह रहलाई ने बताया कि बैठक में इस माह में जन्मे रामबिलास (फौजी) का जन्मदिन मनाया गया। संगठन को मजबूत बनाने व संगठन का विस्तार करने हेतु चर्चा हुई। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि संस्थान हेतु स्थाई कार्यालय के लिए प्रयास कर पृथक भवन या भूमि का एलोटमेन्ट करवाया जावे। इस बारे में कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह नरूका द्वारा सुझाव दिया गया। जिसकी क्रियान्विति हेतु भी प्रस्ताव तैयार किया गया। अन्य प्रस्ताव भी तैयार किये गये। संचालन गजराज सिंह ने किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नन्दकिशोर नागर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में चेतनय कुमार शर्मा, हरलाल, मथुरालाल मामा, राजेन्द्र कुमार, बजरंग सिंह, राधेश्याम, महेन्द्र सिंह, बिरधी लाल, मोहम्मद अजीज आदि मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




