[aioseo_breadcrumbs]

मीणा कर्मचारी अधिकारी संगठन बैठक में बारां ब्लॉक कार्यकारिणी गठित

बारां । नृसिंह भगवान मीणा समाज मन्दिर डोल तालाब पर रविवार को मीणा कर्मचारी अधिकारी संगठन की मासिक बैठक रखी गई। जिसमें सर्वप्रथम पूर्व जिलाध्यक्ष मुकुट बिहारी मीना के भाई गोविंद मीणा के आकस्मिक निधन पर दो मिनिट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष परमानंद मीणा की अध्यक्षता में सभी ब्लाकों की नवीन कार्यकारिणीयां के गठन एवं सामाजिक सरोकार के कार्यों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही सामाजिक कुरीतियों के विषय में सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार प्रकट किए। जिसमें दहेज न लेने, दहेज न देने, मृत्यु भोज न करने, शादी समारोह में या अन्य आयोजनों में अनावश्यक फिजूल खर्ची न करने के सम्बन्ध में चर्चा की गई।

इसके लिए खुद से बदलाव करने पर जोर दिया गया। साथ ही बारां ब्लॉक की कार्यकारणी का गठन किया जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पदयाल मीणा, उपाध्यक्ष हरिराम मीणा, मोहनलाल मीणा, कोषाध्यक्ष देवकीनंदन मीणा को सर्वसहमति से नियुक्त किया गया। बैठक में महामंत्री राकेश माथना ने धन्यवाद दिया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष शिवप्रकाश मीणा, नरेंद्र मीणा, कमलप्रकाश मीणा, हरिनारायण मीणा, लोकेश मीणा, जितेंद्र मीणा, रामावतार मीना लुहावद जिला उपाध्यक्ष, मांगरोल, राकेश माथना जिला महामंत्री, राधेश्याम मीणा जिला उपाध्यक्ष किशनगंज, देवकीनंदन मीणा, संगठन मंत्री दुर्गाशंकर मीणा, लोकेंद्र मीना, रघुवीर प्रसाद मीणा, सत्येंद्र कुमार मीणा ब्लॉक महामंत्री मांगरोल उपस्थित थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket