बारां । भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर एवं जिलाध्यक्ष सिकरवार के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश हाडा व सिंर्धु यात्रा जिला संयोजक अंतु रानी शर्मा की अगुवाई में बारां शहर में सिंदूर यात्रा निकाली गई। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा, ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा हैं। वहीं देशभर की महिलाएं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सिंदूर यात्रा का आयोजन कर रही हैं।

इस निमित्त बारां में भी भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाड़ा व सिंर्धु यात्रा जिला संयोजक अंतु रानी शर्मा की अगुवाई में सिंदूर यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर विधायक राधेश्याम बैरवा पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन महिला मोर्चा की किरण भार्गव, ऐश्वर्या गॉड, सोनिया अदलखा, पुष्पा नागर, चंद्रकला सुमन, लीना शर्मा, गिरजा हाडा, ममता पंकज, पदमा शर्मा, रेखा शर्मा, उषा शर्मा, मोना जैन, सीमा शर्मा, श्वेता अदलखा, वनिता यादव, आदि अनेक महिलाएं सम्मिलित हुई।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




