मांगरोल,। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा मांगरोल में आयोजित बैठक में वर्तमान में चल रहे शिक्षक वाहन जत्था यात्रा की मांगो पर चर्चा की गई। इस अवसर पर भरत मीणा बाजड़ली को उपशाखा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक को जिला अध्यक्ष चंद्रभान मीणा, प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक लोदवाल प्रांतीय सहसंयोजक महावीर मीणा, वरिष्ठ शिक्षक नेता विध्यासागर वर्मा ने सम्बोधित करते हुए थर्ड ग्रेड शिक्षक तबादला करने, पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने, बकाया डीपीसी शीघ्र कर खाली पदों भरना, न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2020 की समीक्षा करने, संविदा भर्ती के स्थान पर स्थाई भर्ती करने, शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने आदि मुद्दों पर बात रखी। नवनियुक्त अध्यक्ष भरत मीणा बाजड़ली ने 27 मई टोंक से शुरू होने वाली पैदल जत्था शिक्षक यात्रा मे ब्लॉक से अधिक से अधिक शिक्षकों को शामिल होने आह्वान किया है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




