बारां । मेला ग्राउंड स्थित पयारेराम मंदिर प्रांगण में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक प्रकाश खंडेलवाल व नृसिंह नागर ने की। बैठक में रथ यात्रा पोस्टर का विमोचन भी किया गया। रथ यात्रा संचालन की जिम्मेदारी नृसिंह नागर, सत्यनारायण गर्ग, गौरव चौरसिया, प्रदीप जैन को दी गई। श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर रथ यात्रा हेतु विचार-विमर्श किया गया। जिसमें धन संग्रह टोली, नगर परिषद द्वारा साफ‘-सफाई, मार्ग प्लानिंग, प्रचार-प्रसार, नगर सज्जा, रथ सज्जा व्यवस्था, आरती व्यवस्था, प्रसाद निर्माण व वितरण व्यवस्था, यात्रा संचालन सुरक्षा व्यवस्था, डीजे, दुपटटे आदि व्यवस्था पर विचार-विमर्श कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी गई।
बैठक में समिति संयोजक सत्यनारायण गर्ग, गौरव चौरसिया, अध्यक्ष पुरूषोत्तम नामा, मंत्री प्रमोद शर्मा, कोष प्रमुख रमेश यादव, प्रचार प्रभारी कमल नागर, प्रदीप जैन, धीरज भटनागर, बृजगोविंद टेलर, हेमराज चतुर्वेदी, कैलाश सोनी, जयप्रकाश शर्मा, जगदीश प्रसाद, गजेंद्र, विष्णुदास, रविकांत, पृथ्वीराज मीणा, गिरिराज प्रसाद माहेश्वरी, अशोक शर्मा, मनोज शर्मा, मुरारी सुमन व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। आगामी बैठक 1 जून, रविवार को सायं 5 बजे रखी गई है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




