[aioseo_breadcrumbs]

बाल एवं युवा नाट्य प्रशिक्षण का शुभारंभ

अजमेर । आधुनिक नाट्य कला संस्थान के तत्वावधान में 28वाँ बाल एवं युवा नाट्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 26 मई से किया जा रहा है। यह शिविर लाखन मिनी थिएटर मोती विहार राम नगर में आयोजित किया जाएगा। वरिष्ठ रंगकर्मी लाखन सिंह के अनुसार संस्थान् के कलाकारों, सदस्यों व पदाधिकारियों की लाखन मिनी थिएटर परएक बैठक आयोजित कर शिविर की व्यवस्थाओं एवम संचालन पर चर्चा की गयी। इस चर्चा में समिति के सदस्य डॉ. हरबंस सिंह दुआ, नरेंद्र भारद्वाज, जुगेश सब्बरवाल, राजेन्द्र जादम, विकल्प सिंह, उज्जवल मित्रा, मीना सिंह, चारूलता सिंह, दीपक शर्मा, होशिका भाटिया, कुसुम शर्मा मौजूद थे।

संस्था अध्यक्ष डॉ. हरबंस सिंह दुआ ने बताया कि इसमें बच्चों को अभिनय के साथ-साथ रूप सज्जा, वेश सज्जा, मंच सज्जा, स्टेज क्राफ्ट लाइटस व नाटक के विभिन्न आयाम सिखाए जायेंगे। यह शिविर 26 मई से 15 जून तक सायं 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया जायेगा व शिविर में 6 वर्ष से 30 वर्ष तक के बालक बालिकाएं एवं युवा प्रशिक्षणार्थी भाग लेकर रंगमंचीय विद्या को सीख सकते है। इस शिविर की पहली प्रस्तुति नुक्कड नाटक ‘‘संदूर’’ का आगामी रविवार को मंचन किया जाएगा। शिविर में प्रशिक्षण वरिष्ट रंगकर्मी लाखन सिंह देंगें। नाट्य शिविर संयोजन नरेंद्र भारद्वाज करेंगे। नाट्य शिविर मीडिया प्रभारी विष्णु अवतार भार्गव होंगे। शिविर के बारें में अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए मो. 9413993247, 9829507370 पर संपर्क कर सकते है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket