[aioseo_breadcrumbs]

बारां में संकट मोचन सेवा समिति का सज्जन शक्ति जागरण अभियान सफलता की ओर

बारां । हनुमत कृपा प्राप्त करने के उद्देश्य से हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ आयोजित किए जा रहे हैं। समाज के हर वर्ग व आयु के लोगों की बढ़ती सहभागिता से यह अभियान एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। इसी कड़ी में काठियाबाबा आश्रम, बारां में आयोजित हनुमान चालीसा का पाठ एक मील का पत्थर साबित हुआ। संध्या का समय होने के बावजूद, समय से पहले ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति एक नया कीर्तिमान स्थापित करती है। आचार्य परमानंद ने ऑपरेशन स्वाहा नामक महत्वपूर्ण पहल पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आतंकवाद, आतंकियों उन्हें पनाह देने वालों को, साथ ही उन लोगों को भी कड़ी चेतावनी दी जो भावी भारत के निर्माता, युवाओं की शक्ति का अपने निजी स्वार्थों के लिए दुरुपयोग कर रहे हैं। आचार्य परमानंद ने कहा कि अब सज्जन शक्ति स्वतः स्फूर्त होकर जागृत हो रही हैं।

हमारा बारां इन दोषों से कैसे मुक्त हो, इस योजना में लग गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब बारां की सज्जन शक्ति किसी के हाथों की कठपुतली नहीं बनेगी, न ही कच्चे कानों का रहेगी। बारां की यह जागृत शक्ति अपना रिमोट कंट्रोल अपने हाथ में रखेगी यदि किसी भी दुर्जन शक्ति ने बारां का देश का बुरा किया या बुरा करने की सोचा, तो उसे ऑपरेशन स्वाहा अर्थात् हनुमानजी के हवाले कर दिया जाएगा। सज्जन शक्ति का सिंहत्व जागरण सामूहिक हनुमान चालीसा पाठों के बाद, हनुमान जी की कृपा से सज्जन शक्ति का श्सिंहत्वश् जागृत हो रहा है। सैकड़ों से हजारों की संख्या में ऐसे जागृत लोगों की संख्या बारां के हर गली-मोहल्ले में बढ़ती जा रही हैं। जिसके परिणामस्वरूप चारों से बड़े-बड़े जागरण अभियान का शंखनाद हो रहा है। सज्जनों की भक्ति अब शक्ति में परिवर्तित हो रही हैं। जो एक सकारात्मक सशक्त समाज के निर्माण का संकेत है। संकट मोचन सेवा समिति इस उत्साह को देखकर अत्यंत प्रसन्न हैं। आने वाले दिनों में कुछ भी बड़ा व अच्छा करने का मानस बना रही है।
’महाराणा प्रताप जयंती पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की भव्य तैयारी’
यह अभियान यहीं तक सीमित नहीं है। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर 29 मई को रात्रि 8 बजे सौभाग्य श्री मैरिज हाल में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को भी भव्य बनाने की दिशा में सज्जन शक्ति ने पहल करनी शुरू कर दी है। आयोजकों ने इस निमित्त अपनी विस्तृत व्यूह रचना बना ली हैं। सभी से इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की है। यह दर्शाता है कि बारां में सकारात्मक परिवर्तन की एक नई लहर चल रही हैं। जहां सामूहिक प्रयास आध्यात्मिक शक्ति के समन्वय से समाज को एक नई दिशा मिल रही है। यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में जागृति, एकता व सशक्तिकरण का एक बड़ा अभियान है, जिसका प्रभाव दूरगामी होगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket