’जिला पुलिस अधीक्षक से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मंडल’
बारां । भाजपा जिला बारां के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के नेतृत्व मे जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूर्व मंत्री भाया समेत फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि सोमवार प्रतिनिधि मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, बारां अटरु विधायक राधेश्याम बैरवा, भरतपुर सम्भाग प्रभारी हेमराज मीणा, वरिष्ठ नेता रामस्वरूप यादव, यशभानु जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, नंदलाल सुमन, जिला महामंत्री हरगोविंद जैन, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, गोविंद सिंह चौहान, निर्मल माथोडिया, अंता पालिका चेयरमेंन, रामेश्वर खंडेलवाल, शहर अध्यक्ष ओ पी परेता, मुकेश केरवालिया, प्रशांत विजय, जयेश गालव, यशवंत मारग, देवेंद्र शर्मा विक्की शर्मा, पार्षद योगेश गौतम, मोहित कालरा दिलीप दीक्षित, रोहित नायक, विजेंद्र नागर समेत कई पधाधिकारी मौजूद रहे।

सबने एक सुर मे फरार आरोपियों को तुरन्त गिरफ्तार करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देशानुसार 10 दिन मे पुलिस के समक्ष पेश होकर जांच मे सहयोग करना था। जो आज तक भी उपस्थित नही हुए । न्यायालय के आदेश की अहवेलना एवं भ्रष्टाचार जैसे संवेदनशील मामलों मे भी पुलिस का गिरफ्तार नही करना संदेह के घेरे मे आता है। भाजपा पधाधिकारियो ने सभी आरोपियों को तुरन्त गिरफ्तार करने की मांग की।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




