[aioseo_breadcrumbs]

निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू

अजमेर. । ताराचन्द हुदलदास खानचन्दानी सेवा संस्था अजमेर द्वारा श्रीअमरापुर सेवा घर के प्रशिक्षण केन्द्र में पर 1 जून को सायं 6 बजे निःशुल्क कम्प्यूटर शिविर के गीष्मकालीन छठां बैच प्रारम्भ किया जाएगा। अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि आज के युग में कम्प्यूटर का ज्ञान हर बच्चे व नागरिकों को हो, इसके लिए कम्प्यूटर की कक्षाएं में बेसिक कम्प्यूटर की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। पूर्व में सफल पांच बैच पूर्ण किए जा चुके हैं। छठां बैच 1 जून से नियमित रूप से कम्प्यूटर कक्षाएं सायं 6 से 7 बजे तक रहेगी। इच्छुक प्रशिक्षार्थी रजिस्ट्रेशन कराने हेतु अपने साथ पूर्व मार्कशीट, फोटो, आधार कार्ड लेकर प्रगति नगर कार्यालय पर 10 से 5 बजे तक करा सकते है।

संयोजक व सचिव शंकर बदलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि वृद्धाश्रम पर नियमित सेवाओं के साथ निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें युवक-युवतीयों व महिलाओं को अपने पैरो पर खड़े करने का मूल उद्देश्य हैं। जो र्स्टाटअप की श्रेणी में भी आता है। बालिकाओं को शादी के पश्चात सिलाई, बुनाई, कढ़ाई व्यवसाय का एक अंग बन चुका है। आप घर बैठे कम लागत में अधिक लाभ प्राप्ति कर सकते है। सिलाई एक ऐसा व्यवसाय है जिसे किसी भी स्थान पर कर सकते है, इसके अगले बैच का प्रारम्भ जल्द किया जाएगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket