बारां । शहर के तालाब पाड़ा में गुरूजी का चौक स्थित वीणा सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट परिणाम दिया है। इसमें शालिनी सुमन ने कला वर्ग में सर्वाधिक 94.50 प्रतिशत व चित्रकला में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर स्कूल एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया है। वहीं कला वर्ग में छात्र शान गौरी 93.30 अंक प्राप्त द्वितीय स्थान पर व गिरधर गुर्जर 91.60 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहा। शाला में इंशु खानम ने 78.50, समीक्षा मालव ने 93.60 एवं सपना नागर ने 89.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस दौरान निदेशक पंकज जैन व स्टाफ के बिन्टू जाटव, जाहिद हुसैन, विजय नागर, लविश चौरासिया, राजेंन्द पंचोली, शिक्षिका दुर्गेश शर्मा व सोना सुमन ने सभी छात्रों का माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। निदेशक पंकज जैन ने स्टाफ सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं की प्रशंषा करते हुए कहा कि यह सफलता इनकी मेहनत का परिणाम है।
नियमित अध्ययन व मेहनत से मिलती है सफलता-शालिनी
सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली गुरूजी का चौक निवासी छात्रा शालिनी सुमन ने कहा कि नियमित अध्ययन व मेहनत से सफलता मिलती है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है। वह अपना भविष्य शिक्षा के क्षेत्र में ही बनाना चाहती है। टीवी पर वह न्यूज वाले चैनल देखती है। मोबाइल का उपयोग जीके व न्यूज के लिए करती है। स्कूल व घर पर पढ़ाई कर साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली शालिनी के पिता युवराज सुमन कृषि पर ही निर्भर है। माता रिंकू सुमन गृहिणी है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




