[aioseo_breadcrumbs]

विधानसभा सभा स्तर पर नियुक्त किये संयोजक व सहसंयोजक
बारां । “ऑपरेशन सिधूर“ की सफलता पर सैनिको के सम्मान मे जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा के बाद भाजपा प्रत्येक मंडल पर तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है। तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक मुकेश केरवालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि “ऑपरेशन सिंदूर“ की शौर्य गाथा को सैनिकों के सम्मान में जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा की तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय के बाद जिले के सभी 20बीस मंडलों पर पहुंचेगी भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया की तिरंगा यात्रा के संचालन के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने सभी चारो विधानसभा पर संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किये बारां अटरु विधानसभा मे नागरिक बैंक के चेयरमेन व जिला महामंत्री हरगोविंद जैन, को संयोजक जिला उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया, एवं भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण केरवालिया, को सहसंयोजक नियुक्त किया अंता मांगरोल विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, को संयोजक पूर्व जिला प्रमुख एवं जिला उपाध्यक्ष सारिका सिंह चौहान को एवं भाजपा नेता अमित चोपड़ा को सह संयोजक नियुक्त किया किशनगंज शाहबाद विधानसभा में भाजपा नेता मजिद मलिक कमांडो को संयोजक जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान व मनोज चौधरी को सह संयोजक नियुक्त किया छबड़ा छीपाबड़ौद विधानसभा में भाजपा नेता राजेश सिंघवी को संयोजक भाजपा नेता महावीर नामा व चंद्रप्रकाश गेरा को सहसंयोजक नियुक्त किया वही 25 मई को कवाई मंडल पर तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी इसके निमित मंडल मे सुरेश जैन को संयोजक विक्की मंडिया एवं हरिओम सुमन सह संयोजक नियुक्त किया इसी प्रकार 26 मई को मांगरोल नगर व देहात की संयुक्त तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी इसके निमित मांगरोल नगर व देहात मंडल मे योगेश गौतम संयोजक देवेंद्र प्रजापति, दयाराम शर्मा, विष्णु मीणा को सह संयोजक नियुक्त किया। वही अंता नगर व देहात की संयुक्त तिरंगा यात्रा 27 मई को निकाली जाएगी इसके निमित्त धनराज चौरसिया को संयोजक चेतन नागर, गंगा शंकर गोस्वामी, सुरेंद्र नागर, को सहसंयोजक नियुक्त किया वही 29 मई को सीसवाली में तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा इसके निमित्त हेमंत सैनी को संयोजक योगेंद्र मीणा को सह संयोजक नियुक्त किया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket