कथा व रामलीला का मंचन में उमड़ रही भीड़
बारां । क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराली के लेवा गाँव मे जती हनुमान मंदिर पर सप्त दिवसीय 21 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ सुबह 8 से 12 बजे तक यज्ञाचार्य महेशदास श्री अयोध्या धाम के द्वारा संपन्न हो रहा हैं। प्रधान यजमान नन्दलाल मीणा विशेष पूजन अर्चना करवा रहे हैं। भागवत कथा का रसपान लाडली खुशबू किशोरी वृन्दावन द्वारा प्रतिदिन 2 बजे से 5 बजे तक करवाया जा रहा हैं। रात्रि मे 8 बजे से रामलीला का मंचन जनकपुर से आई मण्डली कर रही हैं। इस यज्ञ के आयोजक महंत पवनदेव दास महाराज एवं महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास त्यागी ने बताया की इस महायज्ञ मे दूर से संत महंत पधार रहे हैं। शनिवार को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण होगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




