बारां । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बारां स्थित इंपल्स इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम गौरव से ऊँचा किया है। विभिन्न संकायों में विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाया है। कॉमर्स संकाय में ऋषि जैन ने सर्वाधिक 95.40 प्रतिशंत अंक प्राप्त कर संस्थान में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया जिनमें
सिद्धी गर्ग 91.60 प्रतिशंत अंक, मुदित अग्रवाल 91.40 प्रतिशत, इशिता मंगल 90.20, नमन गर्ग 89.40, इशिका चंदेल 88.60, कार्तिक शर्मा 88.60, आर्य मंगल 87.40, लक्षित सोनी 83.20, कनिष्क तिवारी 82.60, पवन सोन 82.20 शामिल हैं।
आर्ट्स संकाय में खुशी सैनी ने 90.60 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। यशवंत गुर्जर 89.40, सूर्यांश पहरवा 81.60, सिद्धि खंडेलवाल 80.40, विज्ञान संकाय में दानिश कुरैशी ने 91.20 अंक प्राप्त कर सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं में दुर्गेश नंदिनी 87.60, आरोही सोनी 84.00 जुनैद अंसारी 83.80, परिणीता कुशवाहा 83.40, निष्ठा विजय 83.20, सानिया बानो 81.40 ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। निर्देशक हितेश खंडेलवाल ने बताया कि विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य की स्पष्टता से यह सिद्ध कर दिया कि यदि दिशा सही हो, तो सफलता निश्चित है। विद्यार्थियों ने कॉमर्स संकाय में जिला मेरिट सूची में उच्चतम स्थान प्राप्त कर परंपरा को बनाए रखा है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




