बारां । रूडसेट संस्थान के निदेशक देवेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि होम मेड़ अगरबत्ती मेकिंग बेच का समापन समारोह संस्थान द्वारा सोरसन आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान 33 महिलाओं ने भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसबीआई शाखा प्रबंधक सोरसन दिनेश सैनी रहे। उन्होंने प्रमाण पत्र बांटे प्रशिक्षुओं को भविष्य के लिए जागरूक किया। रूडसेट संस्थान के निदेशक मीणा ने बताया कि किस तरह अगरबत्ती बना कर कार्य शुरू करके पैसा कमाकर अपना भविष्य को उज्जवल बनाए, संस्थान से जुड़े रहकर लोन की सहायता से अपने कार्य को और आगे कैसे बढाएं। उन्होंने सभी महिलाओं को सही राह पर चलकर भविष्य को उज्जवल बनने की सलाह दी तथा प्रमाण पत्र बांटे गए।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




