बारां । राजपुरा वार्ड बारां स्थित सौरभ सीनियर सैकंडरी स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने एक बार पुनः उच्च माध्यमिक परीक्षा के परिणामों में अपना परचम लहराया। निदेशक राधेश्याम चौधरी ने बताया कि विद्यालय के कला वर्ग में समीक्षा सुमन पुत्री महावीर प्रसाद सुमन ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व सुरभि लोधी पुत्री हरदास ने 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं सौम्या चौधरी पुत्री महेंद्र चौधरी ने 91.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं सुरभी लोधी एवं समीक्षा सुमन ने भूगोल विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार विज्ञान वर्ग में टीना सिंह 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व निखिल प्रजापति 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व अलिशा खान 85.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान व तुषार प्रताप सिंह, संदीप महावर व दीक्षा मीणा ने 84.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का कला वर्ग एवं विज्ञान वर्ग का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। परिणाम घोषित होने के पश्चात विद्यालय परिवार एवं परिजनों के द्वारा पटाखे चलाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई एवं आशीर्वाद दिया। उत्कृष्ट परिणाम के लिए अध्यापकगणों ने तथा विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बधाई दी तथा आगामी सत्र में भी उत्कृष्ट परिणाम रखने का संकल्प लिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




