[aioseo_breadcrumbs]

सेंट्रल एकेडमी के बच्चों ने लहराया परचम

बारां । सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रताप नगर बारां के छात्र-छात्राओं ने उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 में एक बार फिर बाजी मारी। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। वाणिज्य वर्ग में बालिका रजनी पंकज ने 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा कला वर्ग में अंकुश मीणा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये तथा विद्यालय के कई प्रतिभावान छात्रों युवराज सिंह, तनय यादव, पवित्र नायक, नाइस रेगर, योगेश नागर, विशाल राजपूत, गिरीश जांगिड़ ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। विद्यालय में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।
विद्यालय के चेयरमैन एस.सी. अग्रवाल व निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने उत्कृष्ट परिणाम देने वाले सभी विद्यार्थियों को माला पहना कर मुंह मीठा करवाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket