बारां । डॉ. राधाकृष्णन् शिक्षक सहकारी समिति लि.1192 बारां के अध्यक्ष त्रिलोक शर्मा व कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र ंसिंह मेहता ने बताया कि समिति द्वारा सदस्य की अधिकतम 2 पुत्री विवाह पर समिति द्वारा 5100 रुपये उपहारस्वरुप भेंट किये जाते है। समिति मंत्री कीर्ति गालव ने बताया कि इसी क्रम में समिति सदस्य हेमराज मीणा पदस्थान पाटोन्दा की सुपुत्री हिमांशी के शुभविवाह में पहुंचकर उपहास्वरुप 5100 रुपये की राशि का चैक दिया गया। इस मौके पर समिति संचालक केदारलाल मीणा, रामकिशन बलाई, उमाशंकर मालव, कमलेश गालव, राजमल मालव समिति सदस्य एवं शिक्षक सदस्य मौजूद रहे। समिति उपाध्यक्ष विपिन जैन एवं कोषाध्यक्ष छीतरलाल बैरवा ने बताया कि समिति की इस पहल से समिति का समिति सदस्यों से पारिवारिक जुडाव रहा है जो समिति सहकार के ध्येय वाक्य (एक सबके लिए, सब एक के लिए) को दर्शाता है। समिति संचालक राकेश शर्मा, वीरेन्द्र नागर, केदारलाल मीणा, जमनालाल महावर, गंगाराम माली, नरेन्द्र मालव, बबलेश शर्मा, घनश्याम भार्गव व बद्रीलाल नागर ने भी समिति सदस्यों से अपील की है कि पुत्री विवाह पर सूचना संबन्धित ब्लॉक संचालक या समिति कार्यालय में दी जाए।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




